मुंबई। राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित वेव श्रृंखला ‘तांडव’ पर मचे ववाल के मद्देनजर अमेजन और अभिनेता सैफ अली खान के यहां स्थित कार्यालय पर सुरक्षा वढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह अमेजन प्राइम वीडियो पर जारी हुई श्रृंखला में कथित तौर पर हिंदू देवताओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिसके कारण इसकी आलोचना हो रही है।
अधिकारियों ने कहा कि विवाद उत्पन्न होने के बाद किसी अप्रिय घटना की आशंका को टालने के लिहाज से वीकेसी स्थित अमेजन प्राइम वीडियो के मुख्यालय और मुंबई उपनगर में खान के कार्यालय के वाहर सुरक्षा वढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम ने सोमवार को वेव श्रृंखला के वहिष्कार का आह्वान किया था, जिसमें कथित तौर पर हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी श्रृंखला की विषय वस्तु पर आपत्ति दर्ज कराई है।