10वीं में पढ़ाई छोड़ी, सड़कों पर रातें गुजारी अब बना अरबपति

0
75

नई दिल्ली : जापान में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी इन दिनों चर्चा में है, जिसने 10वीं में ही पढ़ाई छोड़ दी, सड़कों पर सर्द रातें गुजारी और अब अरबों की कंपनी का CEO बना गया है। फर्श से अर्श तक पहुंचने की यह दास्तां है जापान की राजधानी टोक्यो के हने वाले 37 साल के तईहई कोबायाशी की। 10वीं में जापान के तईहई पढ़ाई छोड़ने कोबायाशी ट्विटर के बाद उसके माता-पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। तब उसकी उम्र 17 साल थी। फुटपाथ पर रातें गुजारी। उसी समय करीब सात हजार करोड़ रुपये की कंपनी सन एस्टेरिस्क में उसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिल गई। उसकी कंपनी नए बिजनेस शुरू करने और उत्पाद के डिजाइन में दूसरी कंपनियों को सर्विस मुहैया कराती है। धीरे-धीरे वह कंपनी का सीईओ बन गया। जापान स्टॉक एक्सचेंज में इसी साल उसकी कंपनी सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी में उसके 7.9 फीसद शेयर हैं, जिनकी कीमत इस समय 7.1 करोड़ डॉलर (लगभग 525 करोड़ रुपये) है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments