loading...
बिजनौर: मोबाइल चार्जर से इलेक्ट्रिक लैंप को चार्ज करने के दौरान कक्षा आठ की छात्र की मौत हो गई।
गांव तेलीपुरा निवासी इंद्रपाल सिंह व उनकी पत्नी शुक्रवार को ताजपुर गए थे। घर पर 14 वर्षीय पुत्री रितिका अकेली थी। करीब 1.30 बजे वह घर में रखे मोबाइल चार्जर से इलेक्ट्रिक लैंप को चार्ज करने लगी। उसने मोबाइल चार्जर की पिन लैंप में लगाई तो उसमे करंट आ गया।
करंट लगने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। चीख सुनकर उसकी चाची व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उसे ताजपुर में डाक्टर के यहां ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया।
रितिका गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्र थी। दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए विद्यालय में दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानाध्यापक कमल सिंह चौहान, शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।