मतदाता और कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी प्रदेश सरकार में मंत्री तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अत्यंत निकट समझे जाने वाले मजबूत संगठनकर्ता ओबीसी वर्ग से सबंध स्वतंत्र देव सिंह को यूपी भाजपा के बड़े नेताओं की सहमति से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा केन्द्र में मंत्री बनाये गये महेन्द्र नाथ पांडे के स्थान पर उप्र भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है वो कब अपने नये पद का भार ग्रहण करेगे अभी यह तय नही है।
लेकिन बीते विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में पराजित हुई भाजपा के द्वारा 17वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी उच्च स्तरीय भाजपा नेताओं द्वारा स्वतंत्र देव सिंह को सौंप कर मध्यप्रदेश भेजा गया था। कारण कुछ भी रहे हो वहां की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा उम्मीदवरों को जीत मिली। शायद इसीलिए आरएसएस के निष्ठावान कार्यकर्ता स्वतंत्र देव सिंह को यूपी जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
उप्र में निकट भविष्य में होने वाले 12 विधानसभा उपचुनावों में पार्टी के प्रत्याक्षियों को विजय दिलाना और पिछड़ा वर्ग सहित भाजपा समर्पित मतदाताओं के साथ साथ अन्यों को अपने साथ जोड़कर संगठन के जनाधार को मजबूत करना होगा क्योकि जिस ओबीसी वर्ग से स्वतंत्र देव सिंह है वो पूर्व में ही भाजपा के साथ मजबूती के साथ खड़ा नजर आया है।
जितना देखा और सुना उसके अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह की सहमति से अध्यक्ष बनाये गये स्वतंत्र देव सिंह की यह खासियत बतायी जाती है की वो अपने संतुलित व्यवहार मृद मुस्कान और प्रसन्ता युक्त चेहरे के आकर्षण में जहां भी जाते है वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और सम्पर्क में आने वाले मतदाताओं को अपने सम्मोहन में बांधने में सफल रहते है।
और यह भी उम्मीद की जाती है की वो जमीनी भाजपा कार्यकर्ताओ से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक तालमेल बनाये रखने में तो सफल रहेगे ही केन्द्र ओर प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में भी ईमानदार और पार्टी के प्रति निष्ठावान प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी स्वतंत्र देव सिंह पूरी तौर पर सफल सिद्ध होगे यह बात उनके बारें में जितना सुना पढ़ा देखा और महसूस किया उसके आधार पर वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य स्वतंत्र देव सिंह के बारें में विश्वास साथ कही जा सकती है।
– रवि कुमार बिश्नोई
संस्थापक – ऑल इंडिया न्यूज पेपर्स एसोसिएशन आईना
राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय समाज सेवी संगठन आरकेबी फांउडेशन
सम्पादक दैनिक केसर खुशबू टाईम्स
आनलाईन न्यूज चैनल ताजाखबर.काॅम, मेरठरिपोर्ट.काॅम