पानीपत। (BJP) भाजपा से बागी होकर अपनी पार्टी बनाने वाले राजकुमार सैनी को झटका लगा है। Losupa लोसुपा की टिकट पर जींद By-election उपचुनाव लड़ने वाले विनोद आश्री भाजपा में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को (CM Manohar Lal Khattar) सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें शामिल करवाया। इस दौरान सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार रमेश कौशिक, जींद जिले के अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।
विनोद आश्री ने लोसुपा की सीट पर चुनाव लड़ते हुए 13 हजार 582 वोट हासिल किए थे। वे इस चुनाव में चैथे स्थान पर रहे थे। वहीं Indian National Lok Dal इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने बसपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। उनके उम्मीदवार को महज 3 हजार 454 वोट मिले थे, वे पांचवे स्थान पर रहे थे। इस उपचुनाव में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा ने जीत दर्ज की थी। विनोद आश्री इससे पहले निकाय चुनाव जीत चुके हैं, शहरी क्षेत्र में उनका ठीक.ठाक वोट बैंक है।