मुंबई। जानेमाने अभिनेता रणधीर कपूर ने मंगलवार को कहा कि उनके छोटे भाई ऋषि कपूर अपनी बीमारी से उबर रहे हैं और ‘‘कैंसर से लगभग निजात’’ पा चुके हैं। 66 वर्षीय ऋषि का इस समय न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है। रणधीर ने बताया कि वह जल्द ही घर लौटेंगे। उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘उनका उपचार चल रहा है। अब वह बेहतर हैं। वह cancer से लगभग निजात पा चुके हैं। उन्हें वापस आने में कुछ समय लगेगा क्योंकि उन्हें पूरा treatment कराना है। वह आगामी कुछ महीनों में यहां होंगे। बहुत जल्दी।’’
Thank you my good man,Maniesh Paul. Wish you all success for the projects you mentioned to me. Happy you enjoyed Tony’s pic.twitter.com/BaaDH36HJH
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 26, 2019
कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में पहली बार सीधे तौर पर कोई टिप्पणी की है, हालांकि उनकी पत्नी नीतू कपूर ने नववर्ष पर किये अपने एक post में संकेत दिया था कि उनके पति cancer से पीड़ित हैं।
निर्देशक राहुल रवेल ने भी facebook पर ऋषि कपूर की photos share की और लिखा, ‘‘ऋषि कपूर (चिंटू) cancer मुक्त हैं।’’ ऋषि कपूर का सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है और इसी कारण वह अक्टूबर में अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे।