asd केरल के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में उत्सव के दौरान पटाखों में विस्फोट, अग्निकांड में 150 लोग बुरी तरह झुलसे

केरल के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में उत्सव के दौरान पटाखों में विस्फोट, अग्निकांड में 150 लोग बुरी तरह झुलसे

0

तिरुवनंतपुरम 29 अक्टूबर। केरल के एक मंदिर में पटाखों में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। हादसा मंदिर उत्सव के दौरान हुआ, जिसमें करीब 150 लोग बुरी तरह झुलसकर घायल हुए। मंदिर में अफरा तफरी मच गई, लेकिन लोग बाहर निकले तो बचाव हो गया। घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सोमवार देर रात को केरल के नीलेश्वरम के पास वीरकावु मंदिर में कलियाट्टू उत्सव के दौरान पंडाल में तब आग लग गई, जब पटाखों के स्टोर में अचानक चिंगारी भड़कने से विस्फोट हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित कई अधिकारी हादसास्थल पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

जिला कलेक्टर इनबासेखर ने आरोप लगाया है कि पटाखों का स्टॉक बिना परमिशन के किया गया था और सेफ्टी प्रोटोकॉल भी फॉलो नहीं किए गए। लापरवाही और अनदेखी के कारण हादसा हुआ है। उत्सव के आयोजकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। हादसे की जांच रिपोर्ट बनाकर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। घायलों को मुआवजा भी दिलाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव के लिए 1500 लोग जुटे थे। यहां आतिशबाजी की जा रही थी, जिससे उठी चिंगारी पटाखों के गोदाम तक पहुंची, जहां आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इस गोदाम में 25 हजार रुपए के पटाखे रखे थे। हादसे को लेकर मंदिर कमेटी के 2 मेंबर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मंदिर कमेटी ने पटाखे जलाने और आतिशबाजी के लिए लाइसेंस भी नहीं लिया था।
कासरगोड पुलिस ने बताया कि 8 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680