asd मुरादाबाद में 14 साल की किशोरी से गैंगरेप, तेजाब से मिटाया हाथ पर लिखा ॐ, खिलाया मांस – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

मुरादाबाद में 14 साल की किशोरी से गैंगरेप, तेजाब से मिटाया हाथ पर लिखा ॐ, खिलाया मांस

0

मुरादाबाद 06 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी से चार युवकों ने दो महीने तक एक कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया। साथ ही उसे जबरन मांस भी खिलाया।

जानकारी के अनुसार, लड़की के साथ यह दरिंदगी करीब 2 महीने तक होती रही. भगतपुर थाने में पीड़िता की चाची ने इस मामले की शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा 5, 6 एवं एससी /एसटी एक्ट में कार्रवाई की. इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को पकड़ भी लिया, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है.

पूरा मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना इलाके का है। इलाके की एक किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक कार से अगवा कर ले गए। आरोपियों ने किशोरी को दो महीने तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोप ये भी है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया। साथ ही उसे जबरन मांस भी खिलाया।

पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने तीन मार्च को इलाके के दौलपुरी बमनिया निवासी सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ अपहरण, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। चाची की तहरीर के मुताबिक 14 वर्षीय पीड़िता दो जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने के लिए टेलर के पास बाजार जा रही थी। रास्ते में कार सवार आरोपी मिल गए और उन्होंने पीड़िता को जबरन कार में खींच लिया। जिलके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। पीड़िता की चाची ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। यहां पर उसके साथ गैंग रेप किया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके हाथ पर लिखे ओम को भी तेजाब से जला दिया। इतना ही नहीं पीड़िता को जबरन मांस भी खिलाया गया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसको तरह-तरह की यातनाएं दीं। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680