asd यूपी के 14 पीसीएस अफसर बनेंगे IAS अधि‍कारी, ग्रेड पे में भी होगी बढ़ोतरी

यूपी के 14 पीसीएस अफसर बनेंगे IAS अधि‍कारी, ग्रेड पे में भी होगी बढ़ोतरी

0

लखनऊ 19 नवंबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नये साल पर पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा देने जा रही है। राज्य में 2008 बैच के पीसीएस अधिकारियों को 8700 रुपये ग्रेड में पदोन्नति दी जाएगी। इन पीसीएस अधिकारियों को अब 7600 रुपये ग्रेड पे मिल रहा था। यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक में ग्रेड पे में पदोन्नति देने सहमति बनी। मेरिट के आधार पर बेदाग अधिकारियों को नये ग्रेड पे में पदोन्नति दी जाएगी। इसी तरह 12 साल की सेवा पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को 7600 रुपये ग्रेड पे में पदोन्नति दी जाएगी। वर्ष 2011 बैच में 22 और 2012 बैच में 47 पीसीएस अधिकारी हैं।

आईपीएस हिमांशु कुमार दोषमुक्त, बनेंगे डीआईजी
मणिपुर में प्रतिनियुक्ति पर तैनात 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में बड़ी राहत मिली है। विभागीय जांच में उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया है। विजिलेंस की जांच में उन्हें पहले ही बरी किया जा चुका है।

विभागीय जांच में बेदाग साबित होने के बाद उनके डीआईजी बनने का रास्ता साफ हो गया है। उनके विरुद्ध 2020 से भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही थी। पांच वर्ष पहले 2020 में गौतमबुद्धनगर के तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेस कान्फ्रेंस में हिमांशु कुमार सहित सुधीर कुमार, अजय पाल शर्मा, गणेश प्रसाद साहा और राजीव नारायण मिश्रा पर स्थानीय पत्रकारों व बिल्डरों के साथ मिलकर पैसे लेकर अधिकारियों के तबादले व तैनाती के आरोप लगाए थे। साथ ही शासन को गोपनीय पत्र भी लिखा था।

विभागीय जांच के चलते हिंमाशु की पदोन्नति नहीं हो रही थी। गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंमाशु को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया गया है। पंचम तल से उनकी फाइल गृह विभाग को भेज दी गई है। अब उनके डीआइजी बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। जल्द ही उन्हें डीआइजी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

शासन ने मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी थी। साथ ही सभी आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। हिंमाशु को छोड़कर बाकी के चार आइपीएस को पहले ही दोषमुक्त किया जा चुका है, जबकि आरोप लगाने वाले वैभव कृष्ण भी पदोन्नत होकर डीआइजी बन गए हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680