asd मैनपुरी भाजपा महिला नेता के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी ने कहा-महिला से अवैध संबंध

मैनपुरी भाजपा महिला नेता के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी ने कहा-महिला से अवैध संबंध

0

मैनपुरी 31 मई। मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत की है।

उसने बताया- मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।

महिला नेता के बेटे के जो वीडियो सामने आए हैं, वो शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है। घटना के बाद महिला नेता का फोन बंद है।

इस मामले पर अखिलेश ने X पर पोस्ट किया। लिखा- भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है।

युवक का उसकी पत्नी से पिछले 4 सालों से विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण मामला दब गया। सूत्रों के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका के साथ बनाए वीडियो दिखाकर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

इतनी बड़ी संख्या में वीडियो के एक साथ वायरल होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किसने और कैसे वायरल किए।

अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए. इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं. इसको लेकर लोगों में चर्चा और सवाल उठ रहे हैं.

इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है. महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है. वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है. इनका कहना है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी हैं. मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है.

भाजपा महिला नेता के बेटे की पत्नी ने भी अपने पति और सास पर आरोप लगाया है. वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी ने थाना कोतवाली में एप्लीकेशन देते हुए कहा, पति मुझे आए दिन प्रताड़ित करता था. वह मुझे उस महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर दिखता था. शिकायती पत्र देते हुए पुलिस से उसने न्याय की गुहार लगाई है.

वीडियो में दिख रही महिला की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें वह महिला नेता के बेटे पर आरोप लगा रही है कि उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उसे वायरल किया.

सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि महिला नेता के बेटे की पत्नी और अश्लील वीडियो में दिख रही महिला की तरफ से एप्लीकेशन दी गई हैं. जिस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. वह फरार चल रहा है. जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680