asd बॉबी देओल के बर्थडे पर आया 12 किलो का देसी घी का लड्डू

बॉबी देओल के बर्थडे पर आया 12 किलो का देसी घी का लड्डू

0

मुंबई 27 जनवरी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस और परिवार वाले उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हाल ही में बॉबी की रिलीज हुई फिल्म ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस सफलता के साथ ही ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉबी देओल इस समय विलेन के रोल के लिए निर्देशकों की पहली पसंद बन गए हैं। इसी बीच अब बॉबी के घर पर 12 किलो के देसी घी के लड्डू ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं।

बॉबी के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक और शानदार सरप्राइज मिला। उनकी नई फिल्म का ऐलान किया गया है। फिल्म के पोस्टर में बॉबी देओल सम्राट के रूप में शाही अंदाज में तलवार पकड़े हुए नजर आ रहे हैं जो उनके किरदार की ताकत और गरिमा को बखूबी दर्शाता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है “बॉबी देओल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जिनके काम की कोई तुलना नहीं की जा सकती और जो स्क्रीन पर लंबे समय तक अपने अभिनय से छा जाते हैं।”

इसके अलावा बॉबी देओल के जन्मदिन के मौके पर उनके घर पर 12 किलो का देसी घी का लड्डू भी आया। इस लड्डू को खासतौर पर खुशी के मौके पर तैयार किया गया था। इंस्टेंट बॉलीवुड ने इस लड्डू का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बॉबी देओल और उनके परिवार के सदस्य लड्डू के साथ खुश नजर आ रहे हैं।

लड्डू के वीडियो को देखकर फैंस भी मजेदार तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ फैंस वीडियो देखकर बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कहीं ये आश्रम वाला लड्डू तो नहीं है, वहीं एक और यूजर ने लिखा- प्रसाद है ये आश्रम का। लोगों ने ऐसे ही फनी कमेंट्स करते हुए इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680