asd पीएम मोदी के 11 साल! कठिनाई है तो 11 साल में उपलब्धियां भी बेशुमार है, चुनौतियों का सामना कर एफिल टावर से भी ऊंचा पुल का शुभारंभ कर मोदी ने किया कमाल

पीएम मोदी के 11 साल! कठिनाई है तो 11 साल में उपलब्धियां भी बेशुमार है, चुनौतियों का सामना कर एफिल टावर से भी ऊंचा पुल का शुभारंभ कर मोदी ने किया कमाल

0

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आगामी नौ जून को 11 साल पूरे होने जा रहे हैं। यह आंकड़ा धार्मिक सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके लिए पीएम मोदी और उनके मंत्रियों को बधाई। अब सवाल उठता है कि 11 साल की उपलब्धियां एक बात पक्की है कि अगर हम देखें तो परिवार में भी सबकी संतुष्टि और इच्छानुसार ना तो काम कर सकते हैं ना निर्णय ले पाते हैं। मगर सफल परिवार का मुखिया वो होता है तो अपना प्रभाव बनाए रखते हुए सबको जोड़े रहे और समयानुकुल निर्णय लेने में सक्षम हो। इस हिसाब से देश में अनेक समस्याएं हो सकती हैं। मगर सबसे बड़ी बात यह है कि 11 साल में पीएम मोदी किसी व्यक्तिगत आरोप से दूर हैं और उनके कुछ राष्ट्रीय स्तर के निर्णयों से आम आदमी प्रशंसक हैं। शायद इसीलिए अनेकों समस्याएं होने के बाद भी पीएम मोदी का 11 साल का कार्यकाल सफल कह सकते हैं। क्योंकि इस कार्यकाल में विश्व के समकक्ष नेताओं से मधुर संबंध किए। आज कोई कुछ भी कह ले लेकिन देश का मान सम्मान और भारतीयों का महत्व बढ़ा है। जानकारों के अनुसार 11 साल में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो गई है। युवाओं को 17 करोड़ नौकरियां मिलने के दावे किए जा रहे हैं तो सरकारी नीतियों ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में मदद की है। वर्तमान सरकार में मेडिकल कॉलेजों की 2014 में मौजूद संख्या 387 थी तो 2025 में 780 हो गई है। दूसरी ओर एमबीबीएस सीटों की संख्या 51.348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई है। वर्तमान सरकार में स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली। स्किल इंडिया मिशन के तहत 2.27 करोड़ युवाओं को टेनिग दी जा चुकी है। ई बुक में सरकार की महत्वपूर्ण बातों को देखें तो आज देशभर में 10000 से ज्यादा अटल किडनी लैब है और अगले पांच साल में 50000 लैब का लक्ष्य है। 2014 में 16 आईआईटी थे जो अब 23 हो गए हैं। पहला फोरेंसिंक विवि, उत्तर पूर्व में पहला मेडिकल कॉलेज, लददाख में पहले केंद्रीय विवि की स्थापना हुई। इसके अलावा तीन तलाक, जम्मू कश्मीर मामले में निर्णय, और अब दुनिया का सबसे बड़ा पुल जम्मू-कश्मीर में पूरा करारा विकसित भारत के संकल्प महत्वपूर्ण है और युवा इसके भागीदार हैं। देशभर में केंद्र सरकार की उपलब्धियां घर घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेतृत्व 11 दिन विकास के करने की योजना चला रहा है। बीते दिनों मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा अनेकों समारोहों में पीएम मोदी की योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया जा चुका है। कुल मिलाकर ना तो सबकी संतुष्टि हो सकती है ना कोई कर सकता है। वर्तमान सरकार में भी ऐसे अनेको मामले हैं जिन्हें लेकर आम आदमी परेशान रहता है। सरकार को अब उनसे जनता को छुटकारा दिलाने के लिए योजना चलानी पड़ेंगी और वर्तमान की उपलबिधयों के लिए अभियान चलाना जरूरी है। कुल मिलाकर अगर देखें तो कठिनाईयों के साथ साथ उपलब्धियां भरपूर हैं।
अभी नौ जून को पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 साल का कार्यकाल पूर्ण होगा। लेकिन उससे पूर्व ही कई दशक से चली आ रही कटरा से श्रीनगर तक वादियों से होकर गुजरने वाली ट्रेन शुरू कराकर पीएम मोदी एक महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं। खबरों के अनुसार 43.700 करोड़ की लागत से तैयार 260 किमी प्रतिघंटा की रफतार झेलने में सक्षम 96 पिलर पर टिका पुल 36 सुरंगे पार करेगा। बताते हैं कि दुनिया के सबसे उंचे एफिल टावर से यह 35 मीटर उंचा है। इसमें 715 रूपये एग्जीक्यूटिव क्लास का कटरा से श्रीनगर का किराया तय किया गया है। तीन घंटे में यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर पहुुंचेगी। चार वंदे भारत ट्रेन जम्मू कश्मीर में भी चलेंगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने पुल पर भारतीय झंडा फहराते हुए अपने संबांेधन में कहा कि पहलगाम का हमला कश्मीरियत के खिलाफ था। चिनाव और अंजी पुल का उदघाटन अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मानवता और कश्मीर में रोजी रोटी के खिलाफ है। अब वह ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक हार की याद आएगी। इस बड़ी चुनौती को पूरा कराकर पीएम ने कमाल किया है। इससे पर्यटन रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पूरे देश से नागरिक अब कम समय में अपनी घूमने की इच्छा को पूर्ण कर सकेंगे।
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अबदुल्ला ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क होने का श्रेय पीएम मोदी को देते हैं। जो काम अंग्रेज नहीं कर सके वो आपने कर दिखाया। ब्रिज की सुरक्षा के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत बनाया गया है। कई सेंसर लगे हैं जो गुणवत्ता के बारे में जानकारी देंगे। इससे सफर सुरक्षा के मामले में महत्वपूर्ण है। कहने को बहुत कुछ हो सकता है। आलोचना कितनी कर ली जाए उपलब्धि भी बहुत है। लेकिन कई निर्णय पीएम मोदी के इन 11 सालों में जो किए गए वो देश लंबे समय तक याद रखेगा। बस पीएम साहब एक आग्रह है कि स्वच्छता, भ्रष्टाचार मुक्त देश भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू कराकर आम आदमी के हित की नीतियों को जो लोग लागू नहीं कर रहे हैं उन पर कार्रवाई और जनहित की योजनाओं को लागू कराने का काम अगर पूरा हो जाए तो इस सरकार की प्रशंसा किए जाने में कोई हर्ज नहीं होता है। कमियां तो मिलती रहेंगी लेकिन आशा का संचार व आगे बढ़ने की ताकत उपलबिधयों का अवलोकन करने से ही मिलती है और वो ही हमारे युवाओं को आत्मसात करनी होगी।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680