asd मणिपुर में 11 उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर, कुकी संगठन ने किया बंद का ऐलान, कर्फ्यू लागू

मणिपुर में 11 उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर, कुकी संगठन ने किया बंद का ऐलान, कर्फ्यू लागू

0

मणिपुर 12 नवंबर। मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। मणिपुर में हालिया हिंसा से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जिरीबाम जिले में शनिवार को कुकी उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन और सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई। जवाब में सीआरपीएफ ने सख्ती से मोर्चा संभाला और लगभग 45 मिनट की भीषण गोलीबारी के बाद हालात पर काबू पाया गया। इस मुठभेड़ में 11 उग्रवादी मारे गए। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए इन उग्रवादियों के मारे जाने के बाद कुकी संगठनों ने मंगलवार को बंद का ऐलान किया है। सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में पूर्ण बंदी रहेगी। शासन ने भी जिरिबाम में कर्फ्यू लगा दिया है। इधर इलाके में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात किया गया है।

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने मारे गए उग्रवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इन हथियारों की बरामदगी से इस हमले की गंभीरता को समझा जा सकता है। घटना के बाद कुकी-जो काउंसिल ने मंगलवार सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया है। संगठन ने इसे अपने समुदाय के लोगों के प्रति एकजुटता और दुख प्रकट करने का माध्यम बताया है। कुकी संगठन ने इस हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि उनके समुदाय के कई ग्राम स्वयंसेवकों की हत्या कर दी गई है। इसके जवाब में उन्होंने पूरी पहाड़ी इलाके में बंद का समर्थन करने की अपील की है।

मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायल जवान का इलाज असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज में जारी है। सुरक्षाबलों ने बताया कि इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सीआरपीएफ और असम राइफल्स की कई टुकरियां तैनात की गई है। इसके साथ सिविल पुलिस की टीमें चप्पे-चप्पे पर गश्त कर रही हैं।

मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में पिछले तीन दिनों के भीतर तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कई हथियार, गोलाबारूद एवं आईईडी जब्त किए हैं। असम राइफल्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। कहा गया है कि शनिवार को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के एल खोनोमफाई गांव से सटे जंगल में एक अभियान के दौरान एक .303 राइफल, दो नौ एमएम पिस्तौल, छह 12 सिंगल बैरल राइफल, एक .22 राइफल, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जब्त किया। कांगपोकपी जिले के एस चौंगौबंग और माओहिंग के बीच संयुक्त टीम द्वारा एक अन्य अभियान में एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, एक पॉइंट 303 राइफल, दो एसबीबीएल बंदूकें, दो 0.22 पिस्तौल, दो इंप्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लांचर, ग्रेनेड, गोला-बारूद भी जब्त किया गया।

मणिपुर का जातीय संघर्ष काफी पुराना है। मैतेई समुदाय के लोग इंफाल घाटी में रहते हैं और कुकी समुदाय पहाड़ों में। पिछले साल मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के बाद इस विवाद ने और जोर पकड़ा। कुकी समुदाय इस मांग का विरोध कर रहा है। दोनों समुदायों के बीच लगातार संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। मणिपुर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य में शांति बहाल करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680