asd सुकमा में मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, एके-47 समेत कई हथियार बरामद

सुकमा में मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, एके-47 समेत कई हथियार बरामद

0

सुकमा 22 नवंबर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है. कोंटा के भेज्जी इलाके में ये मुठभेड़ हो रही है. बताया जा रहा है कि नक्सली, ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचे. नक्सलियों की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम रवाना हुई. इसी दौरान कोंटा के भेज्जी इलाके में मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सली सदस्यों की जानकारी मिली थी. इस सूचना पर DRG की टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया. इसी दौरान शुक्रवार सुबह भेज्जी के जंगलों में DRG के जवानों और माओवादियों के बीच सुबह 6 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई. भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में DRG और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है.
बस्तर IG सुंददराज पी ने कहा कि इस मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47, इंसास, और SLR समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सुकमा के SP किरण चव्हाण ने कहा है कि यह बड़ी सफलता है। जवान मौके पर ही हैं। लौटेंगे तो ज्यादा जानकारी मिलेगी।
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था, वहीं एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी।

ओडिशा से सटे गरियाबंद में गुरुवार को हुई थी मुठभेड़
ओडिशा और गरियाबंद से सटे उदंती अभ्यारण्य जंगल में गुरुवार को भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस ने संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन लॉन्च किया। इस ऑपरेशन में गरियाबंद DRG, कोबरा 207 बटालियन, ओडिशा SOG, सीआरपीएफ 211 और 65 बटालियन के लगभग 200 जवान शामिल थे।

अमाड़ के जंगलों में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। दबाव बनते देख नक्सली भाग खड़े हुए। नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस ने एक सिंगल शॉट राइफल,नक्सली साहित्य,भारी मात्रा में गरम कपड़े और दैनिक उपयोग के सामान जब्त किया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680