asd लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने युवती से किया रेप , बोला-नौकरी करनी है तो इस्लाम कबूल कर लो

लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने युवती से किया रेप , बोला-नौकरी करनी है तो इस्लाम कबूल कर लो

0

लखनऊ 09 जुलाई। लखनऊ में लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने महिला कर्मचारी के साथ रेप किया। इसका वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कैश और ज्वेलरी हड़प लिए। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर गाली–गलौज और मारपीट की। सिगरेट से शरीर पर कई जगह दागा। धर्मांतरण नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने 7 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर मो. फरहाज उर्फ फराज (27) को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से रामनगर, पहाड़गंज घोसियाना, जिला अयोध्या का रहने वाला है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 25 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि मैं मूल रूप से सुलतानपुर जिले की रहने वाली हूं। मैं लूलू मॉल में नौकरी करती हूं। मॉल का कैश सुपरवाइजर फरहाज उर्फ फराज कुछ माह पहले बहाने से मुझे अपने घर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। मैं अचेत हो गई तो फरहाज ने मेरे साथ साथ रेप किया। इसका उसने वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कैश और गहने ले लिए।

युवती ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद फरहाज धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि मॉल में नौकरी करनी है तो इस्लाम कबूल करना पड़ेगा। मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ गाली–गलौज और मारपीट की। फिर भी मैं इस्लाम कबूल करने के लिए तैयार नहीं हुई, तो जलती सिगरेट से दागा। नौकरी से निकाल देने की धमकी दी।

डीसीपी नार्थ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 8 जुलाई को उसे पूछताछ के लिए सुशांत गोल्फ सिटी थाने बुलाया गया। आरोपी अपनी मां परवीन बानो और भाई मो. तरबेज के साथ थाने आया। थाने से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680