loading...
लंदन : ब्रिटेन में भारतीय मूल के करम चंद का 110 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दुनिया का सबसे लंबे समय तक शादीशुदा व्यक्ति माना गया था। उन्होंने करतारी चंद (103) से 11 दिसंबर, 1925 को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों ने पिछले साल अपनी शादी की 90वीं सालगिरह मनाई थी। करम चंद के परिवार के अनुसार, उनका पिछले हफ्ते अस्पताल में निधन हो गया। उनका छह सप्ताह बाद 111वां जन्मदिन था। चंद और करतारी अपनी शादी की 90वीं सालगिरह पर चर्चा में आए थे। दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ था। वह पश्चिमी यॉर्कशायर के ब्रैडफोर्ड इलाके में बेटे पॉल के संग रहते थे। करम चंद का जन्म 1905 में पंजाब के किसान परिवार में हुआ था। वह 1965 में पत्नी करतारी के साथ ब्रैडफोर्ड में आकर बस गए थे।